UjjainMP

श्री राम जनार्दन मंदिर

शहर में श्री राम भगवान के गिने-चुने मंदिर ही है। जिनमें से हरसिद्धि पाल स्थित श्री राम व भैरवगढ़ रोड़ स्थित राम जर्नादन मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ हनुमान व अन्य मंदिरों में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता की प्रतिमाएं विराजित है।

श्रीराम जनार्दन मंदिर मराठाकालीन स्थापत्य शैली में 17वीं शताब्दी में निर्मित है। अब ऐतिहासिक महत्व की धरोहर के रूप में राज्य शासन के पुरातत्व विभाग के अंतर्गत संरक्षित है। यह मंदिर अत्यंत प्राचीन तो है ही, वैभावशाली अद्भुत मूर्तियों के लिए विशेष माना जाता है। मंदिर में प्रभुश् रीराम, सीता व लक्ष्‌मणजी की मूर्ति विलक्षण है। समीप स्थित एक अन्य मंदिर में भगवान विष्णु की चतुर्भुज मूर्ति विराट रूप में दृश्य होती है। पुराविदों के अनुसार तिरुपति बालाजी में लक्ष्‌मी का पूजन पद्मावति देवी के नाम से होता है। जबकि इस मंदिर में माता लक्ष्‌मी त्रिकाल लक्ष्‌मी के रूप में पूजी जाती है।